फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   action

ईओ ने निरीक्षण कर परखी आवास योजना की हकीकत

Tue, 02 Nov 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
action
कदौरा। अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने सोमवार को छह वार्डों में प्रधानमंत्री आवास योजना की हकीकत परखने के लिए निरीक्षण किया। आवासों को जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी ने सबसे पहले सिद्धार्थ नगर पहुंच कर आवास योजना के अंतर्गत आवासों का निरीक्षण किया। इसके बाद मोहल्ला आंबेडकर नगर, पुरवा कुर्याता, ईदगाह व इस्लामाबाद में आवासों को देखा। इस दौरान लाभार्थियों ने लेखपाल पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी ने बताया कि दो सूची बनाई गई थी, जिसमें 512 में 103 पात्र पाए , जबकि 97 में 45 लाभार्थी जांच में पात्र पाए गए। पहले हुए सत्यापन में लाभार्थियों ने राजस्व टीम पर सूची से नाम काटने का आरोप लगा कर शिकायत की थी। इसकी जांच रिपोर्ट वह डीएम को सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन लाभार्थियों ने अभी तक अपने आवास पूर्ण नहीं किए है, उनको चेतावनी दी गई है। इस दौरान अवर अभियंता डूडा सुशील कुमार, सभासद रवि प्रजापति, संजीव कुमार, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed