{"_id":"6176f59e59b0c673aa5e2c30","slug":"action-orai-news-knp6603671162","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईओ ने तीन संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईओ ने तीन संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा। शासन की ओर से नगर पंचायत को दिए जाने वाले ग्रांट में कटौती करने पर नगर पंचायत ईओ ने तीन संविदा कर्मियों (आउट सोर्सिंग कर्मचारी) की सेवाएं समाप्त कर दी। इससे नगर पंचायत कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। जानकारी मिली है कि जल्द ही आधा दर्जन अन्य कर्मचारियों की सेवाएं भी समाप्त हो सकती है। दो माह पहले भी ईओ ने पांच कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया था।
शासन ने राज्य वित्त से मिलने वाली धनराशि में 50 प्रतिशत की कटौती कर दी है। इससे नगर पंचायत कर्मचारियों को वेतन देना मुश्किल हो रहा है। नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह ने आय बढ़ाने के लिए नगर की खाली पड़ी जमीन पर दुकानों का निर्माण कराया है, लेकिन इस आय से कर्मचारियों के वेतन की पूर्ति नहीं हो पाने के चलते सेवाएं समाप्त करने का निर्णय लिया है।
दो माह पहले भी ईओ ने पांच सफाई कर्मियों को बाहर का रास्ता दिखाया था। वहीं सोमवार को तीन आउट सोर्सिंग कर्मचारियों शहशाह, खुर्शीद व दिलीप कुमार की सेवाएं समाप्त कर दी है। ईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि नगर पंचायत में आठ कर्मचारी स्थाई, 21 संविदा कर्मी व 33 आउट सोर्सिंग कर्मचारी थे, जिसमें से तीन की सेवाएं समाप्त कर दी गई है। जल्द ही आधा दर्जन अन्य कर्मचारियों की सेवाएं भी समाप्त की जाएंगी।