{"_id":"6176f51b333c2f2f926f6cbe","slug":"action-orai-news-knp6603665104","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक नवंबर को मिले कर्मचारी व अधिकारियों को दिवाली की सैलरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक नवंबर को मिले कर्मचारी व अधिकारियों को दिवाली की सैलरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। दिवाली के पर्व पर कर्मचारियों व अधिकारियों को वेतन संबंधी किसी तरह की कोई परेशानी न हो, इसके लिए जिलाधिकारी ने निर्देश जारी किए है। उन्होंने सभी विभागों के आहरण वितरण अधिकारियों को निर्देश दिए है कि हर हाल में एक नवंबर को वेतन बांट दिया जाए।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि दीपावली का त्योहार चार नवंबर को है। उन्होंने बताया कि यह पर्व माह के शुरुआत में है। इसलिए समस्त विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों को एक नवंबर को वेतन उपलब्ध कराना आवश्यक है।
उन्होंने सभी विभागों के आहरण वितरण अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने अधीनस्थ समस्त कर्मचारियों, अधिकारियों का अक्तूबर माह का वेतन, मानदेय जिनमें कोई विधिक अड़चन न हो उसे पहली तारीख को ही प्रत्येक दशा देना सुनिश्चित करें, जिससे त्योहार के मौके पर अधिकारियों व कर्मचारियों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। उन्होंने वरिष्ठ कोषाधिकारी को निर्देश दिए है कि वह समस्त आहरण वितरण अधिकारियों से इस आशय का प्रमाणपत्र प्राप्त लेंगे कि उनके द्वारा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों, अधिकारियों का माह अक्टूबर 2021 का वेतन, मानदेय आहरित किया जा चुका है। इसके बाद ही उन आहरण वितरण अधिकारियों का वेतन निकाला जाएगा।