{"_id":"6adfa1f0acaf13b1fd086f78","slug":"accuseds-father-dies-after-falling-from-roof-konch-police-accused-of-pushing-him-orai-news-c-224-1-ori1005-151672-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: छत से गिरकर आरोपी के पिता की मौत, कोंच पुलिस पर धक्का देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: छत से गिरकर आरोपी के पिता की मौत, कोंच पुलिस पर धक्का देने का आरोप
विज्ञापन
कोंच (उरई)। किशोरी को ले जाने के मामले में फरार आरोपी की तलाश में मध्यप्रदेश के दतिया के ग्राम उड़ीना पहुंची कोंच पुलिस की दबिश के दौरान आरोपी के बुजुर्ग पिता रामजी गोस्वामी की छत से गिरकर मौत हो गई। परिजन ने पुलिस पर धक्का देने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग की मौत पैर फिसलने से हुई है। वहीं, घटना के बाद ग्रामीणों ने हंगामा किया। इसी दौरान पुलिस वाहन की टक्कर से दो युवक घायल भी हो गए।
कोंच कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी को ले जाने के मामले में ग्राम उड़ीना निवासी भूरा गोस्वामी के खिलाफ 16 अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। किशोरी की खोज और आरोपी की तलाश में शनिवार को कोंच कोतवाली के एक उपनिरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मी किशोरी के पिता के साथ दतिया पहुंचे थे। बताया गया कि आरोपी घर पर नहीं मिला तो पुलिस उसके पिता रामजी गोस्वामी को पकड़ने लगी। इसी दौरान वह छत पर पहुंच गए और नीचे गिर पड़े, जिससे उनकी मौत हो गई।
परिजन का आरोप है कि किशोरी के पिता के साथ घर में पहुंची पुलिस ने रामजी को धक्का दिया, जिससे वह छत से नीचे गिर गए। बुजुर्ग की मौत के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और पुलिसकर्मियों को घेरने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिसकर्मी वाहन लेकर वहां से निकलने लगे, तभी वाहन की टक्कर से दो युवक घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर गोंदन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रामजी के परिजन ने कोंच पुलिस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन
पुलिस का दावा, पैर फिसलने से हुई मौत
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि 16 अक्तूबर को कोंच कोतवाली में किशोरी को परिवार के कुछ लोगों द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। किशोरी की खोज के लिए पुलिस टीम दतिया गई थी। वहां खोजबीन के दौरान आरोपी के पिता अपने निजी काम से छत पर गए थे, जहां पैर फिसलने से गिरकर उनकी मौत हो गई। एएसपी के अनुसार, मृतक के परिजनों से संपर्क कर घटना के संबंध में जानकारी ली गई। उन्होंने लिखित रूप से किसी व्यक्ति विशेष की गलती से इन्कार करते हुए पैर फिसलने से मौत होने की बात कही है। मामले की विस्तृत जांच के लिए क्षेत्राधिकारी कोंच को निर्देशित किया गया है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।