{"_id":"6a25c1a1902dd0a9a6069a08","slug":"accused-sent-to-jail-for-molesting-a-teenager-orai-news-c-224-1-ori1005-145210-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: किशोरी के साथ छेड़खानी में आरोपी भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: किशोरी के साथ छेड़खानी में आरोपी भेजा गया जेल
विज्ञापन
जालौन। 25 दिन पूर्व एक गांव में किशोर से छेड़खानी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि 17 मई को उनकी दो बेटियां गांव में स्थित नल पर पानी भरने गई थीं। पानी भरते समय वहां बलवीर रजक आ गया और उनसे बात करने लगा। इसी दौरान उसने बड़ी बेटी को कुछ रुपये देकर उसे टॉफी लेने के लिए भेज दिया और सात वर्षीय छोटी बेटी को वह पास में स्थित एक कमरे में ले गया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा।
बेटी ने विरोध किया तो उसे धमकाया भी। वहां गांव के कुछ लोग पहुंच गए तो वह धमकी देकर भाग गया। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। रविवार की शाम छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी को सूचना मिली कि आरोपी औरेखी के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के अंडरब्रिज पर कहीं बाहर भागने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। (संवाद)