फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Accused of giving less bran to cows, EO reprimanded

Jalaun News: गोवंशों को कम चोकर देने का आरोप, ईओ को फटकारा

Wed, 27 Nov 2024 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 27 Nov 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Accused of giving less bran to cows, EO reprimanded
उरई। प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार ने ग्राम सरसौखी स्थित कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भूसा का भंडारण देखा और गोवंशों को कम चोकर देने के आरोप पर ईओ को फटकारा। उन्होंने त्रिस्तरीय जांच कमेटी गठित कर गोशाला पर खर्च की जा रही धनराशि की जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि गोशाला में संरक्षित गोवंशों को पर्याप्त भूसा, हरा चारा, दाना चोकर दिया जाए। सरकार इसके लिए पर्याप्त धनराशि दे रही है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय समय पर चिकित्सक गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण करते रहे।
विज्ञापन

इसके बाद प्रभारी मंत्री ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन 50 शैया क्रिटिकल केयर यूनिट ब्लॉक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ-साथ समय पर पूरा करने की हिदायत दी। उन्होंने मेडिकल कॉलेज परिसर में हेल्प डेस्क स्थापित करने का निर्देश दिया। डेस्क पर अफसरों और डॉक्टरों के नंबर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि आपातकालीन नंबरों का सभी तहसील, विकासखंड, थानों और सार्वजनिक स्थानों पर डिस्प्ले किया जाएे। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने रोडवेज बस स्टैंड में बसों का निरीक्षण किया और यात्रियों से संवाद किया कि आपको कोई असुविधा तो नहीं हो रही है?

उन्होंने निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया। मंत्री ने बस चालक और कंडक्टर को वर्दी पहनने और नेम प्लेट लगाने की हिदायत दी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ मूलचंद्र निरंजन, डीएम राजेश कुमार पांडेय, एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार, सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास, चेयरमैन प्रतिनिधि विजय चौधरी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed