फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Accused of breaking into the house and attacking with an ax

Jalaun News: घर में घुसकर कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप

Mon, 22 May 2023 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Accused of breaking into the house and attacking with an ax
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालौन। रंजिश के चलते फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराने एवं घर में घुसकर कुल्हाड़ी से वार करने की शिकायत कोतवाली में करने पर कोतवाली पुलिस की ओर से पीड़ित को भगाने की शिकायत एसपी को शिकायती पत्र देकर की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ऐदलपुर निवासी सुमित चतुर्वेदी ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया था कि उनके पड़ोस में ही रहने वाले गोविंद नारायण, शिवम व सत्यम उनके परिवार से रंजिश मानते हैं। रंजिश के चलते अक्सर झगड़ा करते रहते हैं। इसी के चलते कुछ समय पूर्व उन्होंने उसके खिलाफ कोतवाली में फर्जी रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। इससे भी उनका मन नहीं भरा तो बीती चार मई को उक्त तीनों अपने दो अज्ञात साथियों के साथ कुल्हाड़ी व लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आए और गालीगलौज करने लगे।
विज्ञापन

मना करने पर गाली गलौज शुरू कर दी। भाई शोभित ने बचाने का प्रयास किया तो उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे सिर में घाव हो गया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग आए तो जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसने घटना की तहरीर उसी दिन कोतवाली में दे दी थी, लेकिन पुलिस ने न तो भाई का मेडिकल परीक्षण कराया और न ही उसकी रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसने भाई का इलाज उरई में कराया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे झांसी रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर एसपी ने कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। सीओ रविंद्र गौतम ने बताया एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article