{"_id":"6872a8666f571e8f05078525","slug":"accused-arrested-for-inciting-newly-married-woman-to-commit-suicide-orai-news-c-224-1-ori1001-131730-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: फोटो-18)) नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: फोटो-18)) नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी युवक बीटू।
जालौन। नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डेढ़ माह पहले नवविवाहिता ने मायके में फंदा लगाकर जान दे दी थी। पिता ने गांव के ही युवक पर आरोप लगाया था।
कोतवाली क्षेत्र के ऐदलपुर गांव निवासी मान सिंह ने 14 जून को तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि गांव के ही युवक बीटू के पास उनकी बेटी रश्मि की तस्वीरें और वीडियो थीं। जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह उसे परेशान करता था।
जानकारी मिलने पर उन्होंने युवक के परिजनों से बात की तो उन्होंने घर से भगा दिया था। इसके बाद पांच मई 2025 को बेटी की शादी कर दी। शादी के बाद 18 मई को बेटी मायके आई। जानकारी बीटू को हुई तो वह फिर से बेटी को परेशान करने लगा।
विज्ञापन
24 मई को वह पत्नी को लेकर एक निमंत्रण में गए थे। रश्मि घर पर ही थी। रात में बीटू ने रश्मि को फोन किया और उसे धमकाकर नीचे बुलाया और उससे बात की। उसकी हरकतों से परेशान होकर सुबह करीब चार बजे बेटी ने कमरे में जाकर साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार की सुबह छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी मदनपाल को सूचना मिली कि आरोपी बीटू सालाबाद मोड़ स्थित मंदिर के पास खड़ा किसी वाहन का इंतजार कर रहा है। इस पर उन्होंने उसे पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है।