फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Accusation of barging into the house, assaulting, and strangling.

Jalaun News: घर में घुसकर मारपीट व गला दबाने का आरोप

Tue, 30 Jun 2026 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Accusation of barging into the house, assaulting, and strangling.
उरई। कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया बुजुर्ग निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर गांव के ही एक व्यक्ति पर घर में घुसकर मारपीट, गला दबाकर जान से मारने का प्रयास करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि स्थानीय थाने में कई बार शिकायत करने के बावजूद उसकी सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


शिकायती पत्र में महादेवी पत्नी राजवीर पाल ने बताया कि 24 जून की शाम करीब पांच बजे वह घर पर अकेली थीं, जबकि उनके पति खेत पर जानवर चराने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी युवक उनके दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी मारने के लिए दौड़ा। बचने के लिए वह घर के अंदर चली गईं, लेकिन आरोपी भी उनके पीछे घर में घुस आया।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि आरोपी ने आंगन में उनके बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और लात-घूंसों से मारपीट की। इतना ही नहीं, गला दबाकर जान से मारने का प्रयास भी किया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि आरोपी से उसे और उसके परिवार को खतरा है। उसने आरोप लगाया कि कैलिया थाने में कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed