फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   accident,police,truck,rail,station

ट्रक ने बूम में मारी टक्कर, छह ट्रेनें प्रभावित

Wed, 19 May 2021 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
accident,police,truck,rail,station
उरई। झांसी कानपुर रेलमार्ग पर भुआ उरई सेक्शन में बुधवार की सुबह रिनियां रेलवे क्रासिंग नंबर 179 को जब गेटमैन बंद कर रहा था, तभी झांसी से आ रहे ट्रक ने बूम में टक्कर मार दी। इससे बूम क्षतिग्रस्त हो गई। इस कारण पुष्पक एक्सप्रेस समेत चार यात्री ट्रेनें और दो मालगाड़ियां प्रभावित हुई।
विज्ञापन

बुधवार की भोर में 3.28 बजे उरई स्टेशन पर तैनात डिप्टी एसएस कुमार अंशुल ने गेटमैन को रेलवे क्रासिंग बंद करने के लिए सूचना दी। जब गेटमैन रवि गेट बंद कर रहा था तभी झांसी की ओर आ रहा ट्रक गेट में टक्कर मारते हुए निकल गया। तभी मुंबई लखनऊ पुष्पक एक्सप्रेस आने का संकेत हुआ। बूम टूटने के कारण पुष्पक एक्सप्रेस होम सिग्नल पर 3.32 बजे से 3.38 बजे यानी छह मिनट खड़ा किया गया। वहीं, बनारस से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस भी रेलवे क्रासिंग के होम सिग्नल पर 2 मिनट खड़ी रही। किसी तरह गेटमैन ने दोनों ट्रेनों को सतर्कता से निकाला। इसके चलते गोरखपुर से मुंबई 02537 कुशीनगर एक्सप्रेस, गोरखपुर से मुंबई ट्रेन नंबर 01360 सहित दो मालगाड़ियों को सतर्कता से निकाला गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सिग्नल विभाग की टीम और आरपीएफ ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सिग्नल विभाग की टीम ने लगभग 4 घंटे के बाद क्षतिग्रस्त बूम को ठीक किया। तब जाकर यातायात बहाल हुआ। आरपीएफ इंस्पेक्टर एमके गुप्ता का कहना है कि अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--
बूम में टक्कर मारी, मामला दर्ज
उरई। झांसी कानपुर दोहरीकरण के काम के दौरान कार्यदाई संस्था रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के ट्रक ने रेलवे क्रासिंग नंबर 194 जोल्हूपुर गेट में टक्कर मार दी। इसकी सूचना गेटमैन ने आरपीएफ को दी। आरपीएफ ने ट्रक और ट्रक चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed