फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   accidant

ट्रैक्टर ट्राली के पहिए से दबी मजदूर की बेटी मौत

Sun, 11 Apr 2021 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
accidant
मुहम्मदाबाद (जालौन)। माता-पिता के साथ खेत पर फसल कटवाने गई 12 वर्षीय बच्ची की ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिये से दबकर मौत हो गई। घटना शनिवार रात की है। खेत पर मौजूद परिजनों व किसानों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दूसरी ओर ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

डकोर कोतवाली क्षेत्र के मकरेछा गांव निवासी मजदूर जमुनादास निषाद ने गांव के ही किसान श्यामपाल सिंह की गेहूं की कटाई का ठेका लिया था। शनिवार की रात वह, पत्नी शिववती, पुत्री वर्षा कामिनी व पुत्र मयंक के साथ खेत पर थ्रेसर से फसल कटवा रहा था। देर रात पुत्री वर्षा (12) भाई मयंक के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे जमीन पर सो गई।
विज्ञापन

ट्रॉली में गेहूं भरने के बाद ट्रैक्टर चालक राकेश ट्रैक्टर ले जाने लगा। तभी नीचे सो रही वर्षा के सिर के ऊपर ट्रॉली का पहिया चढ़ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ में सो रहा तीन वर्षीय भाई मयंक बाल-बाल बच गया। घटना का पता चलने पर कटाई करा रहे माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर डकोर कोतवाली से पहुंचे एसआई बचनेश सिंह ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चालक राकेश मौके से भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्षा के पिता जमुनादास ने बताया कि उसकी तीन संतानों में वह सबसे बड़ी थी इसीलिए वह सबकी दुलारी थी। बच्चों के लालन पालन की चिंता को लेकर रात दिन मजदूरी करता था। उसे क्या पता था कि उसकी बेटी उसे छोड़कर चली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed