फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   absent 26 employees cut the salary

गैर हाजिर 26 कर्मचारियों का वेतन काटा

Thu, 10 Aug 2017 12:06 AM IST
जालौन
जालौन Updated Thu, 10 Aug 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
absent 26 employees cut the salary
नगर पालिका के अभिलेख देखते उपजिलाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
उपजिलाधिकारी भैरपाल सिंह ने नगर पालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले 26 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के साथ ही स्पष्टीकरण भी जारी किया। निरीक्षण में सफ ाई निरीक्षक के अनुपस्थित मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी व निदेशक को पत्र लिखा।
विज्ञापन



बुधवार दोपहर उपजिलाधिकारी भैरपाल सिंह ने नगर पालिका का निरीक्षण किया। बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिले 26 सफाई कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काटने के साथ ही उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। सफाई निरीक्षक के एक माह से नहीं आने की जानकारी पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए उनके खिलाफ पत्र लिखने के निर्देश दिए। ईओ महेशचंद्र उपाध्याय ने बताया कि उनकी अनुपस्थिति के संबंध में जिलाधिकारी को अवगत करा दिया गया है, लेकिन फिर भी सफाई निरीक्षक की कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हो रहा।
विज्ञापन



इस दौरान उपजिलाधिकारी ने ईओ को निर्देश दिए कि नगर में सफ ाई व्यवस्था के साथ ही रोशनी व्यवस्था को हर हाल में दुरुस्त रखा जाए। नगर में जिन स्थानों पर कूड़ेदान रखे हैं उन्हें प्रतिदिन उठाया जाए एवं सड़कों पर नियमित झाड़ू लगवाई जाए। भ्रष्टाचार की शिकायतों के संबंध में उन्होंने नगर में दो करोड़ की लागत से लगी सोलर लाइटों की पत्रावली के साथ ही निर्माणकार्यों में गुणवत्ताहीन कार्यो की शिकायतों के संबंध में भी रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में खामी पर उन्होंने कहा कि टेंडर प्रक्रिया से लेकर भुगतान होने तक की प्रक्रिया की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed