फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A young man was stabbed to death over a monetary transaction.

Jalaun News: रुपये के लेनदेन में युवक को चाकू मारकर किया मरणासन्न

Mon, 06 Oct 2025 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
A young man was stabbed to death over a monetary transaction.
फोटो - 11 चाकू लगने से घायल हुआ युवक। परिजन
एट। रुपये के लेनदेन में शनिवार को युवक को गांव के ही युवक ने चाकू मारकर मरणासन्न कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के अमीटा गांव निवासी कृष्ण कुमार उर्फ केके पटेल (25) का गांव के ही युवक से रुपये के लेनदेन को लेकर कुछ समय से विवाद चल रहा था। शनिवार की रात कृष्ण कुमार एट से बाजार करके गांव वापस आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में मिले युवक ने अपने रुपये मांगे। इसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गए। इसी दौरान युवक ने कृष्णकुमार के पेट में चाकू मार दिया। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन

चीख पुकार सुन दौड़े लोगों ने उसके परिजनों को जानकारी दी। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे झांसी रेफर कर दिया। थाना प्रभारी पंकज कुमार पांडेय का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed