{"_id":"6723a763ec837538ee086fad","slug":"a-young-man-committed-suicide-by-consuming-poison-due-to-mental-stress-orai-news-c-224-1-ori1005-121660-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मानसिक तनाव में युवक ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मानसिक तनाव में युवक ने जहर खाकर दी जान
Thu, 31 Oct 2024 09:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Thu, 31 Oct 2024 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। मानसिक तनाव के चलते युवक ने जहर खाकर जान दे दी। अगले माह बेटी की शादी के लिए रुपयों का इंतजाम न होने से वह परेशान था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोंच कोतवाली क्षेत्र लौना गांव निवासी पर्वत सिंह (40) ने बुधवार शाम मानसिक तनाव में जहर खा लिया। इससे वह अचेत हो गया। परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां रात में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि पर्वत सिंह मजदूरी करता था, आर्थिक तंगी के चलते वह तनाव में रहता था। इसके अलावा एक माह बाद उसकी बेटी की शादी भी है। शादी के लिए रुपयों का इंतजाम न होने से परेशान चल रहा था। त्योहार के दिन युवक की मौत से उसकी पत्नी रचना और बेटी बेबी रो-रोकर बेहाल हैं।