{"_id":"67c9f1e65fa91f3cc20a86ca","slug":"a-woman-hanged-herself-to-death-in-a-domestic-dispute-orai-news-c-224-1-ori1005-126648-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: घरेलू विवाद में महिला ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: घरेलू विवाद में महिला ने फंदा लगाकर जान दी
Fri, 07 Mar 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
उरई। घरेलू विवाद के बाद महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। महिला की मौत के बाद से ससुरालीजन घर में ताला डालकर भाग गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया पटेल नगर निवासी शिवम की 25 वर्षीय पत्नी स्नेहा सोनी ने गुरुवार की दोपहर घर के कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। जब घर के लोग उसके कमरे में पहुंचे तो फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए। वह उसे उतारकर अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
परिजनों ने बताया कि उसकी शादी शिवम से चार वर्ष पहले हुई थी। पति बाहर रहकर काम करता है। उसका मायका कोंच में है। मोहल्ले वालों ने बताया कि महिला का अक्सर घरेलू बातों को लेकर विवाद होता रहता था। इसी के चलते उसने आत्महत्या की है। कोतवाल अरुण राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके वालों को सूचना दे दी है। अगर तहरीर मिलती है, तो रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।