फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A wedding hall will be built in Dakor, absent officers will be asked to explain.

Jalaun News: डकोर में बनेगा बरातघर, गैरहाजिर अफसरों से होगा जवाब तलब

Tue, 28 Oct 2025 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
A wedding hall will be built in Dakor, absent officers will be asked to explain.
फोटो- 19 डकोर क्षेत्र पंचायत की बैठक में बोलते सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा। संवाद
मुहम्मदाबाद। डकोर ब्लॉक की क्षेत्र पंचायत की बैठक सोमवार को ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख नेहा यादव की अध्यक्षता में हुई। 16 बिंदुओं पर चर्चा के बाद एक करोड़ 35 लाख की कार्ययोजना मंजूर की गई। तय हुआ कि डकोर में बरातघर बनेगा और गैरहाजिर अफसरों से जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन




सोमवार को रिमझिम बारिश के बीच डकोर ब्लॉक परिसर में पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान के साथ बैठक हुई। बैठक में पेयजल, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम व सीएम ग्रामीण आवास योजना, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, पोषाहार, गोवंश का टीकाकरण पर चर्चा की गई। ब्लॉक प्रमुख नेहा यादव ने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में जो काम अधूरे हैं, उन्हें जल्द पूरा कर लें। सरकारी आवासों का काम जल्द पूरा कराए।
विज्ञापन

सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि इस बार नमामि गंगे योजना में पाइप लाइनें डालकर सड़कों को खोदकर छोड़ दिया गया है। जरूरी है कि इन सड़कों की मरम्मत की जाए। उन्होंने कहा हर गांव में मोक्ष धाम होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डकोर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सोनू यादव ने बरातघर की मांग की तो विधायक ने जल्द बनवाने का आश्वासन दिया। विधायक ने गैरहाजिर नलकूप, बिजली, पूर्ति, शिक्षा, समाज कल्याण, चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को नोटिस भेजकर जवाब मांगने के निर्देश दिए।
बीडीओ रमेश चंद शर्मा ने कहा इस समय सभी ग्राम पंचायतों के प्रधान मौजूद हैं, वह इस बात का ध्यान रखें कि अब किसानों की फसलों की बुआई शुरू हो गई है। अन्ना मवेशी कहीं घूमने न पाए। मवेशियों को मूंगफली का भूसा खिलाने की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि छत्रपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रधानों के जो प्रस्ताव मिले हैं, उन पर जल्द काम कराया जाएगा। इस दौरान ओमकार पाल, देवेंद्र सिंह, शिवराम सिंह, जुझार सिंह, हरीसिंह, शिशुपाल, बलराम पाल, केके राजपूत, वीरेंद्र राजपूत, संजय यादव आदि रहे।

फोटो- 19 डकोर क्षेत्र पंचायत की बैठक में बोलते सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा। संवाद

फोटो- 19 डकोर क्षेत्र पंचायत की बैठक में बोलते सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed