फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A robbery report was filed on the orders of the court

Jalaun News: कोर्ट के आदेश पर लूट की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 04 Nov 2025 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
A robbery report was filed on the orders of the court
उरई। घर में घुसकर महिला के साथ लूटपाट करने वाले आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी पवन कुमार ने कोर्ट में वाद दायर किया था। इसके बताया था कि उसकी बहन ने दो वर्ष पूर्व राजेंद्र नगर निवासी राम जानकी से मकान खरीदा था। उसके बाद से मोहल्ले के मुनेंद्र व उसका भाई अनिल, राकेश गुप्ता उसके मकान को हड़पने की कोशिश करने लगे। 15 अक्तूबर 2025 की दोपहर वह व उसकी बहन घर के अंदर थे। इसी दौरान पांच लोग असलहा लेकर घर में घुस आए और गालीगलौज कर मारपीट करने लगे।

राकेश ने उसके सिर में लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। मुनेंद्र व उसके भाई अनिल ने बहन के गले से सोने की चेन लूट ली। कोतवाली में शिकायत नहीं सुनी गई तो कोर्ट का सहारा लिया। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश कोतवाली पुलिस को दिए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed