फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A prize of 50 thousand was arrested in a police encounter

पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

Thu, 10 Oct 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
A prize of 50 thousand was arrested in a police encounter
रई (जालौन)। पचास हजार के इनामी बदमाश जीतेंद्र उर्फ शैलेंद्र को माधौगढ़ पुलिस और स्वॉट टीम ने महाराजपुरा के पास हुई एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी शातिर अपराधी है। उसके ऊपर औरैया जिले में भी लूटपाट के कई मामले दर्ज है। बीती 1 अगस्त को शहर के आफिसर कालोनी में एक महिला के साथ चेन लूट की घटना को अंजाम दिया था। डीआईजी झाँसी सुभाष सिंह बघेल ने अपराधी पर 50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित भी कर रखा था। जीतेंद्र पर करीब 18 गंभीर मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ सतीश कुमार ने पुलिस कार्यालय में मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि रामपुरा थाना क्षेत्र के जगम्मनपुरा निवासी शातिर अपराधी जितेंद्र उर्फ शैलेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के लिए एएसपी अवधेश सिंह के नेतृत्व में सीओ राहुल पांडेय व पुलिस व स्वॉट सर्विलांस टीम को लगा रखा था। मंगलवार 3.45 बजे पुलिस को सूचना मिली कि 50 हजार का शातिर अपराधी माधौगढ़ क्षेत्र के भीमनगर झरैला मोड़ पर मौजूद है। इस पर माधौगढ़ कोतवाल जेपी पाल, स्वॉट टीम प्रभारी सुदीप कुमार, सर्विलांस टीम के इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने सिपाही गौरव बाजपेई, राजीव यादव, रवि भदौरिया, रवि कुमार, विजेंद्र सिंह, ललित कुमार आदि ने मौके पर पहुंचकर उसको घेर लिया। जिस पर अभियुक्त पुलिस पार्टी पर फायर करने लगा दोनों ओर से कई राउंड के फायरिंग के बाद अभियुक्त के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया। मुठभेड़ में सिपाही अजय प्रताप भी घायल हुआ है। पुलिस ने 315 बोर तमंचा, दो खोखा व तीन कारतूस बाइक व एक पर्स और 1520 रुपये, सोने की एक चेन व एक मोबाइल, कपड़े बैग आदि बरामद किया। एसपी डॉ. सतीश कुमार ने पुलिस टीम को 50 हजार के अलावा 20 हजार रुपये के अतिरिक्त पुरस्कार देने की बात कही है।
विज्ञापन

इनसेट
कोतवाल ने भी दिए 10 हजार
इसके बाद उरई कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिव गोपाल सिंह ने पूरी टीम का माला पहनाकर स्वागत किया व 10 हजार रुपये का नगद पुरस्कार भी दिया है। बता दें कि अपराधी जीतेंद्र पर सात मामले उरई कोतवाली के भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
इनामी पर थे ये मामले दर्ज
एसपी ने बताया कि पकड़े गए जीतेंद्र परिहार पर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। जिसमें रामपुरा एक, एट में एक, अयाना औरैया में तीन, उरई कोतवाली में 7, माधौगढ़ में 2, कोंच में दो पकड़े गए शातिर बदमाश के खिलाफ लूट, चोरी, धोखाधड़ी, जानलेवा हमले, रंगदारी मांगने, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर, एनडीपीएस एक्ट के कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed