{"_id":"68e6bf435b979ed5480f5bd6","slug":"a-plan-was-made-to-defeat-trump-with-indigenous-weapons-orai-news-c-224-1-ori1005-135594-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: स्वदेशी के हथियार से ट्रंप को मात देने की बनाई योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: स्वदेशी के हथियार से ट्रंप को मात देने की बनाई योजना
विज्ञापन
उरई। भाजपा ने स्वदेशी के हथियार से अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को मात देने की योजना बनाई है। बुधवार को इसको लेकर वार्ता की गई। इसका उद्देश्य स्वदेशी को अपनाना है।
भाजपा कार्यालय पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रेस वार्ता भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित के नेतृत्व में आयोजित की गई। विधायक मूलचंद्र निरंजन ने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मनिर्भर भारत का आह्वान आज एक विराट जनांदोलन का स्वरूप ले चुका है। यह केवल एक संकल्प नहीं, बल्कि राष्ट्रीय ध्येय बन चुका है। जिसे साकार करने की जिम्मेदारी हम सबकी है। कहा कि हर उस वस्तु को, जिसे हम भारत में गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्मित कर सकते हैं, स्वदेश में ही बनाएं। ताकि दूसरे देशों पर निर्भरता समाप्त हो। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि जब प्रत्येक नागरिक प्रधानमंत्री के इस आह्वान को स्वाभिमान और संकल्प के साथ आगे बढ़ाएगा, तब भारत विकसित , समृद्ध और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। इस दौरान जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान, ऊषा गुप्ता, शक्ति गहोई, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।