फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A pickup truck, which went out of control in the fog, fell into a canal.

Jalaun News: कोहरे में अनियंत्रित हुई पिकअप नहर में गिरी

Fri, 26 Dec 2025 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
A pickup truck, which went out of control in the fog, fell into a canal.
कोंच। घने कोहरे के चलते बुधवार देर रात एक पिकअप परैथा नहर पुल के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटकर नहर में जा गिरी। पिकअप में कच्ची घानी सरसों तेल के टिन लदे हुए थे जो हादसे में क्षतिग्रस्त हो गए और तेल नहर में बह गया। गनीमत रही कि वाहन में सवार चालक और खलासी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन




पिकअप झांसी से फॉर्च्यून कंपनी का कच्ची घानी सरसों तेल लेकर कोंच-पहाड़गांव मार्ग होते हुए जालौन जा रही थी। आधी रात ग्राम परैथा नहर पुल के पास घना कोहरा होने के कारण मोड़ पर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिकअप सड़क से उतरकर पलटते हुए नहर में जा गिरी। हादसे में पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई व उसमें रखे कई तेल के टिन फट गए जिससे तेल नहर में बह गया।
विज्ञापन

नहर में पानी कम होने के चलते बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पिकअप चालक औरैया निवासी शिवम व सेसा निवासी छोटू और परिचालक छोटू निवासी सेसा को सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। बताया गया कि हादसे में तेल की काफी क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed