फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A phone call created chaos in the married house

Jalaun News: एक फोन कॉल से शादी वाले घर में मचा कोहराम

Mon, 08 May 2023 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 08 May 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
A phone call created chaos in the married house
ऊमरी। देर रात लगभग ढाई बजे शादी वाले घर में विवाह की बाकी रस्में पूरी की जा रहीं थीं। इसी बीच किसी ने हादसा होने की सूचना दे दी। दूल्हों के पिता मूलचंद ने बताया कि सूचना मिलते ही सबकी हालत खराब हो गई। कुछ लोग बदहवास होकर घटनास्थल की ओर दौड़े तो कुछ लोग माधौगढ़ सीएचसी पर पहुंचे। वहां से घायलों को रेफर करने पर घर के बाकी लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे हैं। शादी समारोह में सिर्फ दूल्हा-दुल्हन और कुछ खास रिश्तेदार ही रुके रहे। इन लोगों ने किसी तरह गमगीन माहौल में शादी की बची हुई रस्में पूरी कीं। शादी में जिस समय महिलाएं मंगलगीत गा रहीं थीं तभी एक फोन वहां पर कोहराम मचा दिया। दूल्हों का पिता मूलचंद पाल और अन्य परिजन उरई मेडिकल कॉलेज पहुंचे। (संवाद)
विज्ञापन

शिवराज ने दिए दो दो लाख, योगी ने जताया दुख
जालौन में हुए भीषण हादसे की सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताते हुए आर्थिक मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


लोगों को याद आ गई 11 साल पुरानी घटना
इस भीषण हादसे के बाद लोगों को 11 साल पहले माधौगढ़ थाना क्षेत्र के महाराजपुरा गांव में 18 फरवरी 2012 को बारात की बस पहूज नदी में गिर गई थी। इसमें 25 लोगों की जान चली गई थी। यह बारात मध्यप्रदेश के जिला मुरैना के थाना नगरा के गांव साहसपुरा निवासी बृजेन्द्र सिंह बस से बारात लेकर माधौगढ़ कोतवाली के गांव रुदपुरा निवासी हरपाल सिंह के यहां आई थी। देर रात महाराजपुरा के पास निकली पहूज नदी पर वने लकड़ी के पुल से बस निकालते समय बस गहरे पानी में चली गई थी। पानी में डूबने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। एक साथ इतनी मौतों से जिला थर्रा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed