फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A mentally ill farmer committed suicide by shooting himself with a gun

Jalaun News: मानसिक बीमार किसान ने तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या

Tue, 01 Apr 2025 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
A mentally ill farmer committed suicide by shooting himself with a gun
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के राजेंद्र नगर में किसान मुकेश श्रीवास्तव ने तमंचे से खुद को गोली मार ली। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार थे और ग्वालियर में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गढ़र गांव के मूल निवासी मुकेश श्रीवास्तव (55) शहर के मोहल्ला राजेंद्र नगर में रहते थे। रविवार को वह खेती किसानी के काम के चलते गांव गए थे। देर शाम घर लौटे और कमरे के दरवाजे पर बैठकर तमंचे से अपनी गर्दन में गोली मार ली। आवाज सुन परिजन दौड़े और उन्हें लहूलुहान हालत में मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

भाई अवधेश ने बताया कि वह अविवाहित और पांच भाइयों में तीसरे नंबर के थे। बताया कि वह कई साल से मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे। उनका आगरा, लखनऊ, कानपुर इलाज चला। लेकिन आराम नहीं मिला। इसके बाद कुछ वर्षो से उनका ग्वालियर में डॉ. एसएन आयंगर के यहां इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह किसी से ज्यादा बात नहीं करते थे। मानसिक बीमारी के चलते ही उन्होंने आत्महत्या की है। सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि व्यक्ति ने आत्महत्या की है। उसके पास तमंचा कहां से आया इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed