{"_id":"5e1e075d8ebc3e4add5fdb3f","slug":"a-fight-occurred-in-the-murang-mine-aerial-firing-orai-news-knp53845291","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौरंग खदान पर मारपीट, हवाई फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौरंग खदान पर मारपीट, हवाई फायरिंग
विज्ञापन
उरई। डकोर क्षेत्र के बंधौली मौरंग घाट पर सोमवार की देर रात कर्मचारी के साथ मारपीट की गई। जिससे कर्मचारी लहूलुहान हो गया। आरोप है कि हमलावरों ने भागते वक्त हवाई फायरिंग भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। कोतवाल बीएल यादव ने बताया कि लाइन लगाने को लेकर ट्रक चालकों ने खदान कर्मी को पीटा है।
खदान कर्मी शिवम यादव निवासी बंधौली ने बताया सोमवार की देर रात असलहों से लैस होकर कुछ लोग आए और उसे बट मारकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने ललकारा तो हमलावर हवाई फायरिंग कर भाग निकले। इलाकाई लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी की। इलाकाई लोगों ने पुलिस को बताया कि अक्सर खदानों में ट्रक चालकों और खदान कर्मियों के बीच टोकन को लेकर मारपीट होती है।
ट्रक चालक जल्दी से माल लादने के चक्कर में बिना टोकन ही लोडिंग करने का प्रयास करते हैं। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि जांच में पता चला है कि घटना से कुछ देर पहले ही शिवम का कुछ ट्रक चालकों से लाइन लगाने को लेकर विवाद भी हुआ था। हवाई फायरिंग की कोई पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।