{"_id":"57c869884f1c1b82042cb30f","slug":"a-farmer-from-the-shock-death-of-poor-harvests","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब फसल देख किसान की सदमे से मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब फसल देख किसान की सदमे से मौत
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन
Updated Thu, 01 Sep 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
- फोटो : balia
लगातार बारिश से खेतों में जलभराव के चलते करीब 20 बीघा की तिल व मूंग की फसल खराब होने से आहत किसान की सदमे से मौत हो गई। खेत पर उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने बताया कि रबी के बाद खरीफ फसल खराब होने से वह काफी परेशान था। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक कदौरा थाना के गांव बागी निवासी किसान रामकुमार (49) के पास 20 बीघा जमीन है। बीते साल उसकी रबी की फसल ओलावृष्टि में खराब हो गई थी। अबकी बार उसने पूरी जमीन पर तिल व मूंग की फसल बोई थी।
विज्ञापन
बीते दिनों हुई बारिश से किसान की फसल खराब हो जाने के कारण किसान परेशान था। परिजनों का कहना है कि गुरुवार की सुबह वह खेत देखने गए थे जहां खराब फसल को देख सदमे से उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन