{"_id":"68979495053849895a007075","slug":"a-farmer-died-after-coming-in-contact-with-a-swinging-high-tension-line-orai-news-c-224-1-ori1005-133025-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: झूल रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: झूल रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए किसान की मौत
विज्ञापन
कालपी। सिकरी रहमानपुर गांव में शनिवार सुबह बिजली निगम की लापरवाही से झूल रहा हाईटेंशन लाइन का तार किसान के सिर में छू गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया।
चुर्खी थाना क्षेत्र के सिकरी रहमानपुर गांव निवासी किसान राम आसरे उर्फ कल्लू सिंह सुबह खेतों की ओर जा रहे थे। खेतों के ऊपर से झूल रही हाईटेंशन लाइन का तार किसान के सिर में छूट गया। इससे वह बुरी तरह से झुलस कर जमीन पर गिर पड़ा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि उनके दो बेटे हैं।
किसान की मौत से पत्नी शिव जानकी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय लापरवाही से हाईटेंशन लाइन के तार दो वर्षों से लटक रहे हैं। कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अगर समय से तार सही करवा दिए जाते तो शायद हादसा न होता। लापरवाही के चलते किसान की जान चली गई। चुर्खी थाना अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का कहना है कि करंट से किसान की मौत हुई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
वर्जन
मामले की जानकारी नहीं है। अगर किसानों की शिकायत के बाद भी तार सही नहीं करवाए गए हैं तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- नंदलाल, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम