{"_id":"69f10d5864e800410d003b5d","slug":"a-dumper-rams-into-a-parked-tourist-bus-killing-the-driver-and-injuring-11-passengers-orai-news-c-224-1-ori1005-143570-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: खड़ी टूरिस्ट बस में डंपर ने मारी टक्कर, चालक की मौत, 11 सवारियां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: खड़ी टूरिस्ट बस में डंपर ने मारी टक्कर, चालक की मौत, 11 सवारियां घायल
विज्ञापन
फोटो - 10 घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवाते राहगीर। पुलिस
कुठौंद (उरई)। थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात खड़ी टूरिस्ट बस में तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस चालक की मौत हो गई, जबकि बस में सवार 11 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रात करीब 10:30 बजे खंभा संख्या 229 के पास की है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को औरैया के अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुरा गांव निवासी अतर सिंह (30) टूरिस्ट बस चलाता था। वह सोमवार को हमीरपुर जिले के राठ से करीब 20 सवारियां लेकर दिल्ली जा रहा था। रास्ते में कुठौंद क्षेत्र में उसने बस को एक्सप्रेसवे (ऐकों ) किनारे खड़ा कर अपने साले छोटू उर्फ प्रिंस को रुपये देने के लिए इंतजार करना शुरू कर दिया।
इसी दौरान पीछे से मौरंग से भरा तेज रफ्तार ओवरलोड डंपर आया और बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं डंपर का अगला हिस्सा भी चकनाचूर हो गया।
विज्ञापन
हादसे में बस चालक अतर सिंह समेत 12 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने सभी घायलों को औरैया अस्पताल भिजवाया, जहां चालक अतर सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्रयागराज निवासी सोनू (32), महोबा के चरखारी निवासी नेहा (11), कुठौंद निवासी प्रिंस (23), चुरमुरा निवासी छंगे (55), खरेला निवासी अंजलि (25), बसोट निवासी अमन (22), दिल्ली के डाबरी पालम निवासी गंगा रानी (48), पुत्र सोनू (17), दिल्ली के सकूरपुर निवासी अर्चना (20), चरखारी थाना क्षेत्र के रवई निवासी पूजा (23) व उसका पुत्र आयुष समेत 12 लोग घायल हो गए। जिन्हें औरैया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे ने बताया कि डंपर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। घायलों की स्थिति पर नजर रखने के लिए एक उपनिरीक्षक को औरैया भेजा गया है। अधिकांश घायलों को आगे उपचार के लिए कानपुर और सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार मामले में तहरीर मिल गई है और मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।