फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A drunk man misbehaved with a doctor in the emergency room and also clashed with a security guard.

Jalaun News: इमरजेंसी में चिकित्सक से नशेबाज ने की अभद्रता, सिक्योरिटी गार्ड से भी भिड़ा

Fri, 13 Feb 2026 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
A drunk man misbehaved with a doctor in the emergency room and also clashed with a security guard.
उरई। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे पहुंचे एक नशेबाज ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के साथ अभद्रता कर दी। स्टाफ के लोगों ने विरोध किया और सिक्योरिटी गार्ड को बुलाया तो नशेबाज उनसे भी भिड़ गया। पुलिस उसे पकड़कर कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के इमरजेंसी में बुधवार की रात डॉ. रामजीत की ड्यूटी थी। रात में करीब डेढ़ बजे एक मरीज के साथ एक युवक नशे की हालत में इमरजेंसी पहुंचा और डॉक्टर से उलझ गया और उनके साथ अभद्रता करते हुए हाथ पकड़ लिया। मौके पर उपस्थित फार्मासिस्ट, नर्सिंग स्टाफ ने बीच बचाव किया तो उनके साथ भी युवक ने अभद्रता की। शोर सुनकर पहुंचे सुरक्षा गार्ड ने जब हंगामा कर रहे युवक को शांत कराना चाहा तो उसने सुरक्षा गार्ड से भी भिड़ गया।
विज्ञापन

इमरजेंसी में बवाल की सूचना पर अस्पताल परिसर में ही स्थित पुलिस चौकी के इंचार्ज हीरा सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने अभद्रता कर रहे युवक को पकड़कर कोतवाली ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात एक युवक ने इमरजेंसी में डॉक्टर और स्टाफ के साथ अभद्रता की थी। सुरक्षा गार्ड के साथ भी बदतमीजी की। पुलिस चौकी को सूचना देने के बाद आरोपी युवक को रात में ही पुलिस कोतवाली ले गई थी।



- डॉ. आनंद उपाध्याय, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed