फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A container full of medicines bound for Maharashtra caught fire, causing losses worth crores.

Jalaun News: महाराष्ट्र जा रहे दवाओं से भरे कंटेनर में लगी आग, करोड़ों का नुकसान

Wed, 12 Nov 2025 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
A container full of medicines bound for Maharashtra caught fire, causing losses worth crores.
आटा (जालौन)। झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे-27 पर आटा थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास मंगलवार तड़के दवाओं से भरे कंटेनर से धुआं उठने लगा। चालक ने कंटेनर रोककर जैसे ही बोगी खोली, घना धुआं बाहर निकलने लगा। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि कंटेनर में सिप्ला कंपनी की लगभग तीन करोड़ रुपये की दवाएं थीं, जो आग की चपेट में आकर नष्ट हो गईं।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से एक कंटेनर दवाओं की खेप लेकर महाराष्ट्र के भीमंडी और पुणे जा रहा था। मंगलवार की तड़के करीब तीन बजे जैसे ही कंटेनर आटा-उकासा टोल प्लाजा के पास पहुंचा। चालक आजमगढ़ निवासी अमित कुमार व हेल्पर जौनपुर निवासी रोहित ने कंटेनर से धुआं उठता देख वाहन को सड़क किनारे रोका। कंटेनर की बोगी खोली तो अंदर से तेज धुआं निकलने लगा। इससे टोल प्लाजा पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


आटा पुलिस और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया लिया। फायर कर्मियों और टोल कर्मचारियों ने धुएं के बीच कंटेनर में रखे गत्तों और दवाओं के पैकेटों को बाहर निकालकर किनारे रखा, ताकि आग और न फैले। इसके बावजूद बड़ी मात्रा में दवाएं जलकर नष्ट हो गईं। ट्रांसपोर्ट मैनेजर जगन्नाथ पवार ने बताया कि कंटेनर में सिप्ला कंपनी की दवाओं की बड़ी खेप लदी थी, जिसकी कीमत करीब तीन करोड़ रुपये से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आग पर समय रहते नियंत्रण पा लिया गया, अन्यथा पूरा कंटेनर जलकर राख हो जाता।फायर ब्रिगेड अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन प्राथमिक जांच में गत्तों के आपस में रगड़ने से उत्पन्न हुई गर्मी या शॉर्टसर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने दवा कंपनी और बीमा एजेंसी को सूचना दे दी है।



वर्जन



आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है और कंटेनर को सुरक्षित कर दिया गया है। दोबारा आग न भड़के, इसके लिए ठंडा करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

- अजय सिंह, आटा, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed