फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A budget of Rs 55 crore has been passed for the development of the city.

Jalaun News: नगर के विकास के लिए 55 करोड़ का बजट पास

Sun, 01 Mar 2026 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
A budget of Rs 55 crore has been passed for the development of the city.
फोटो-15-हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना करते पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता। स्रोत विद्यालय
जालौन। नगर पालिका सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में पांच प्रस्ताव पटल पर रखे गए, जिनमें सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इस वित्तीय वर्ष में नगर के विकास के लिए 55 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया है।
विज्ञापन


पालिका सभागार में बोर्ड बैठक पालिका अध्यक्ष नेहा पुनीत मित्तल की अध्यक्षता एवं ईओ सुशील कुमार की की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद नारायणदास अहिरवार मौजूद रहे। बैठक में नगर के विकास और सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

पटल पर वर्ष 2026-27 के बजट की स्वीकृति पर भी चर्चा हुई। पिछले वित्तीय वर्ष में नगर के विकास के लिए 35 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ था। इस वत्तीय वर्ष के लिए बजट में 20 करोड़ रुपये और बढ़ाए गए हैं। इस वित्तीय वर्ष का कुल अनुमानित बजट 55 करोड़ रुपये रहा। नगर की विभिन्न विकास योजनाओं दीनदयाल नगर विकास योजना, अंत्येष्टि स्थल विकास योजना, नगरीय पेयजल योजना, सीवरेज और जल निकासी योजना, नगरीय झील, तालाब, पोखर योजना, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, वैश्विक नगरोदय योजना के प्रस्तावों को शासन को भेजने पर सभी सभासदों ने सहमति व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष नेहा पुनीत मित्तल ने कहा कि नगर के विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। ईओ सुशील कुमार ने कहा कि नगर में सफाई व्यवस्था, जल निकासी, पेयजल, रोशनी और सड़कों की स्थिति को सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

इस मौके पर सभासद नरसिंह यादव, ईलू मेंबर, नीतूचंद्रा, विक्की, लक्ष्मीकांत, नफीस सिद्दीकी, कफील कुरैशी, रीना देवी, ललित शुक्ला, सफीक राईन, लिपिक रविंदर सलूजा, कमलेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed