फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A bag full of firecrackers caught fire, a teenager jumped from the container to save himself and died

Jalaun News: पटाखों से भरे बैग में लगी आग, बचने के लिए कंटेनर से कूदा किशोर, मौत

Sun, 03 Nov 2024 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 03 Nov 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
A bag full of firecrackers caught fire, a teenager jumped from the container to save himself and died
कुठौंद। पिता के साथ त्योहार मनाने घर आ रहे किशोर के बैग में रखे पटाखों में आग लग गई। आग से बचने के लिए वह चलते कंटेनर से कूद गया। जिससे सिर में चोट लगने से किशोर की मौत हो गई। जब उसका शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई।
विज्ञापन

कुठौंद थाना क्षेत्र के बस्तेपुर गांव निवासी रविंद्र कुमार गुजरात के मानेसर में होंडा कंपनी में काम करते हैं। वह अपने 14 वर्षीय बेटे दीपेश के साथ बुधवार को दिवाली मनाने बस्तेपुर गांव आ रहे थे। वाहन न मिलने पर वह एक कंटेनर में सवार हो गए। उनके बैग में पटाखे भरे थे। जैसे ही कंटेनर हाईवे स्थित नगला राधे मोड के पास पहुंचा तो बैग में रखे पटाखों में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन

इससे कंटेनर में बैठे लोगों में अफरा तफरी मच गई। दीपेश जान बचाने के लिए सड़क पर कूद गया। सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पिता रविंद्रद ने उसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन त्योहार के चलते उसे उचित इलाज नहीं मिल पाया। सरकारी अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता रविंद्र ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ मानेसर में रहता है। दिवाली मनाने वह घर आ रहा था। दीपेश वहीं कक्षा नौ में पढ़ता था। उसकी मौत से त्योहार के दिन गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed