Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A 352-km foot march to make the Yamuna pristine begins today

Jalaun News: यमुना को निर्मल बनाने के लिए 352 किमी की पदयात्रा आज से

Sun, 29 Nov 2026 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 29 Nov 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
A 352-km foot march to make the Yamuna pristine begins today
कालपी (जालौन)। यमुना नदी को प्रदूषण मुक्त, निर्मल और अविरल बनाने के उद्देश्य से जल सहेली फाउंडेशन एवं यमुना संरक्षण समिति की ओर से रविवार से 352 किलोमीटर लंबी पदयात्रा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

29 नवंबर से 14 दिसंबर तक चलने वाली यह यात्रा नगर के पीला घाट से शुरू होगी। प्रदेश सरकार के जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पदयात्रा का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक डॉ. संजय सिंह ने बताया कि पदयात्रा में बुंदेलखंड के सात जिलों झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, जालौन, छतरपुर और निवाड़ी की जल सहेलियां शामिल होंगी। यात्रा के दौरान गांवों, कस्बों और शहरी क्षेत्रों में विद्यार्थियों, किसानों, युवाओं, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों से संवाद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को यमुना के महत्व, नदी में गंदे नालों का पानी जाने से रोकने, कचरे का निस्तारण, तटों की स्वच्छता और पौधरोपण के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसका उद्देश्य नदी के संरक्षण को जन आंदोलन का रूप देना है।

पदयात्रा के शुभारंभ अवसर पर 29 नवंबर को पीला घाट पर यमुना नदी संरक्षण सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इतिहास संकलन के सह संगठन मंत्री संजय श्रीहर्ष करेंगे। गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, वनखंडी माता मंदिर के महंत जमुनादास और मध्य प्रदेश के विशेष पुलिस महानिदेशक (रेल) राजा बाबू सिंह मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे।
इसके अलावा क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिलाधिकारी समीर और पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, संत-महात्मा और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

---
मंदिर से पीला घाट तक निकलेगी यात्रा

कार्यक्रम के तहत सुबह नौ बजे वनखंडी माता मंदिर परिसर से पीला घाट तक यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक पीला घाट पर सम्मेलन होगा। सम्मेलन के बाद 352 किलोमीटर लंबी पदयात्रा की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed