फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   ‘ग्राम स्वराज आधी सदी का सफर’ का हुआ विमोचन

‘ग्राम स्वराज आधी सदी का सफर’ का हुआ विमोचन

Sun, 19 Aug 2012 12:00 PM IST
Jalaun
Jalaun Updated Sun, 19 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। पंचायती राज के पचास वर्षों की समीक्षा पुस्तक ‘ग्राम स्वराज आधी सदी का सफर’ का विमोचन शनिवार को ब्लाक प्रमुख जालौन दिलीप सिंह गुर्जर ने किया। जनप्रतिनिधियों ने इस पुस्तक को ज्ञानवर्द्धक बताया है।
विज्ञापन

सांसद घनश्याम अनुरागी ने इसे एतिहासिक रचनात्मक लेखनी बताया है। सदर विधायक दयाशंकर वर्मा ने कहा कि इस पुस्तक से निश्चित ही पंचायत जनप्रतिनिधियों को ज्ञान और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। माधौगढ़ विधायक संतराम कुशवाहा ने कहा कि इस पुस्तक से जनमानस से ग्राम स्वराज की अवधारणा एवं अधिकारों की जानकारी प्राप्त होगी। जिला पंचायत सदस्य लाखन सिंह कुशवाहा ने कहा कि उन्होंने इस पुस्तक का स्वयं अध्ययन किया है। लेखक ने अपनी लेखनी से गागर में सागर भरने का जो प्रयास किया है वह सराहनीय है। ब्लाक प्रमुख जालौन दिलीप सिंह गुर्जर ने कहा कि ईदुल मुहम्मद की लगन व मेहनत से जन प्रतिनिधियों को एक रचनात्मक ज्ञानवर्द्धक लेखनी प्राप्त होती है जो कि पंचायती राज की मूलभावना व्यक्त करती है। गधेला प्रधान टीकाराम इस पुस्तक को ग्राम प्रधानों को अध्ययन के लिए आवश्यक मानते हैं। बीडीसी रहमान खां मंसूरी ने पुस्तक के लेखक व लेखनी की प्रशंसा करते हुए इसे पंचायत के प्रतिनिधियों के लिए आवश्यक माना है। कृष्णकुमार ने इस पुस्तक को अत्यंत महत्वपूर्ण व आवश्यक माना है। अनुरुद्ध व प्रमोद कुमार, ओम नरेश ने इसे सकारात्मक लेखनी बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed