{"_id":"75587","slug":"Jalaun-75587-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी किसान बनकर गेहूं बेचते व्यापारी को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी किसान बनकर गेहूं बेचते व्यापारी को दबोचा
Jalaun
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। किसान बनकर सरकारी क्रय केंद्र पर गेहूं बेच रहे व्यापारी को एसडीएम ने दबोच लिया और उसक ा गेहूं जब्त कर लिया है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा कालपी कोतवाली में दर्ज कराया गया है।
शुक्रवार रात एसडीएम कालपी दिवाकर सिंह ने मंडी स्थित केंद्र में छापा मारा। वहां गल्ला व्यापारी राजेंद्र कुमार द्विवेदी निवासी खिल्ली कोतवाली कालपी अपने ट्रैक्टर ट्राली में 80 बोरा गेहूं बेचते रंगे हाथ पकड़ा। एसडीएम ने कालपी कोतवाली में आरोपी व्यापारी के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया है। एसडीएम दिवाकर सिंह ने बताया कि व्यापारी कम दामों पर किसानों का गेहूं खरीद कर मुनाफा कमाने के लिये सरकारी क्रय केंद्र पर बेचने आया था।