{"_id":"75559","slug":"Jalaun-75559-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं से भरी ट्राली पलटी, वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं से भरी ट्राली पलटी, वृद्ध की मौत
Jalaun
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। कालपी बाईपास पर शनिवार को दोपहर प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां बलखंडी देवी मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली सामने से तेज रफ्तार से आ रहे दूसरे ट्रैक्टर से टकरा कर पलट गई। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर ट्राली में सवार एक वृद्ध की मौत हो गई। महिला और बच्चे समेत 20 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिरसा कलार थाना क्षेत्र के गांव दमरास निवासी रघुनंदन ने मां बलखंडी देवी से मन्नत मांगी थी। मनौती पूरी होने पर शनिवार को दोपहर वह गांव वालों के साथ ट्रैक्टर ट्राली से मंदिर प्रसाद चढ़ाने जा रहे थे। दोपहर तकरीबन एक बजे कालपी बाईपास पर पहुंचते ही सामने से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। इससे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली असंतुलित होकर पलट गई। ट्रैक्टर ट्राली पलटने से सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस दुर्घटना में दमरास निवासी पातीराम(60) की मौके पर ही मौत हो गई।
इसके अलावा सावित्री (60) पत्नी रघुनंदन, मीना (25) पत्नी बालक राम, उर्मिला (50) पत्नी अमर सिंह, खुशबू (14) पुत्री लाखन सिंह, धर्मेश, संतोष, रोशनी समेत करीब 20 श्रद्धालु गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पातीराम का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, दुर्घटना की सूचना मिलते ही बसपा सांसद बृजलाल खाबरी व बसपा नेता संजय भदौरिया मौके पर पहुंचे और घायलों का हालचाल लेकर बेहतर इलाज की व्यवस्था कराई।