{"_id":"75414","slug":"Jalaun-75414-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन कार्य 10 मई तक पूरा होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्यांकन कार्य 10 मई तक पूरा होने की उम्मीद
Jalaun
Updated Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन)। बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य समाप्ति की ओर है। मूल्यांकन केंद्र व्यवस्थापकों का मानना है कि 10 मई तक मूल्यांकन कार्य पूरा होने की उम्मीद है।
जिले के तीन मूल्यांकन केंद्रों पर कापियां जांची जा रही हैं। सनातन धर्म इंटर कालेज में सिर्फ एक विषय की तीन सौ कापियां जांचने के लिए बची हैं। सनातन धर्म इंटर कालेज के केंद्र व्यवस्थापक सुरेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि बाकी बची कापियों को जांचने के लिए दो परीक्षक केंद्र में मौजूद है। मूल्यांकन शीघ्र कराने के लिये दो अतिरिक्त परीक्षकों की व्यवस्था जिला विद्यालय निरीक्षक आरके तिवारी ने कर दी है। चार-पांच रोज में मूल्यांकन कार्य पूरा हो जाएगा।
राजकीय इंटर कालेज के केंद्र व्यवस्थापक दीवान सिंह ने बताया कि मूल्यांकन कार्य समय पर पूर्ण कराने का प्रयास किया जा रहा है। कापियां शेष रहने पर एक दो दिन आगे भी मूल्यांकन चल सकता है क्योंकि आज के मूल्यांकन होने के बाद भी एक लाख 20 हजार कॉपियां जांचने के लिए बची हैं। वही छत्रसाल इंटर कालेज जालौन में 50 हजार कॉपियां शेष है।