{"_id":"75407","slug":"Jalaun-75407-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड पैकेज के धन का समय से सदुपयोग करें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड पैकेज के धन का समय से सदुपयोग करें
Jalaun
Updated Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन)। लघु सिंचाई महकमे के प्रमुख सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने शुक्रवार को बुंदेलखंड के बांदा चित्रकूट व झांसी मंडल के विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक की। कालपी में हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि लघु सिंचाई महकमे को बुंदेलखंड पैकेज से मिली धनराशि का समय से सदुपयोग न करना ठीक नहीं है। जो भी विकास कार्य लंबित है उन्हें समय से पूरे कराएं।
श्री मिश्र ने अधीक्षण अभियंताओं, अधिशाषी अभियंताओं को निर्देश दिया कि बुंदेलखंड पैकेज की धनराशि का समय से उपयोग करे। बुंदेलखंड सूखा ग्रस्त क्षेत्र है इसलिए किसानों की मध्यम बोरिंग, बड़ी वोरिंग व सामुदायिक नलकूपों का निर्माण समय से कराएं, डगवेल निर्माण में पूरी पारदर्शिता बरतें, ताकि उसका लाभ आम किसानों को मिल सके।
प्रमुख सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने आज लघु सिंचाई विभाग द्वारा करसान में बनाये गये चैकडैम निर्माण की सराहना की और कहा कि जिस तरह इसमें जल भराव है इसी तरह अन्य विभागों को भी निर्देश दें कि वह भी जल संरक्षण व सिंचाई से जुड़ी योजनायें अपने अपने विभागों की बनाएं ताकि बुंदेलखंड के लोगों को इस तरह की योजनाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव श्री मिश्र ने जिलाधिकारी श्रीमती मनीषा त्रिघटिया व मुख्य विकास अधिकारी सुरेंद्र विक्रम सिंह के साथ ग्राम खरूसा में मध्यम बोरिंग व डगवैल का निरीक्षण भी किया। इस दौरान गांव के किसानों ने कम वोल्टेज की वजह से नलकूपों के न चलने की शिकायत की। उन्होंने मांग की कि बिजली लाइन खिंचवाई जाए, ताकि फसलों की समय से सिंचाई हो सके।