{"_id":"74944","slug":"Jalaun-74944-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो में यात्री की जेब काटी, लोगों ने एक को धर दबोचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटो में यात्री की जेब काटी, लोगों ने एक को धर दबोचा
Jalaun
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। दो जेबकतरों ने सोमवार की सुबह तकरीबन 10 बजे आटो में बैठकर कालपी बस स्टैंड जा रहे युवक की जेब काटकर पांच हजार रुपए उड़ा दिए। अंबेडकर चौराहे पर आटो रोककर खिसक रहे थे तभी युवक को अपनी जेब कटने का पता चल गया। इस पर आटो चालक व अन्य सवारियों ने एक जेब कतरे को दबोच लिया और उसकी धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।
डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी जैसारी निवासी इंद्रपाल सिंह अपनी भांजी की शादी में शमिल होने आटा थाना क्षेत्र के गांव जा रहा था। सुबह तकरीबन दस बजे शहर के मच्छर चौराहे से आटो में बैठकर कालपी बस स्टैंड जा रहा था तभी रास्ते में जेबकतरो ने ब्लेड से उसकी जेब काट ली और पांच हजार रुपए उड़ा दिए।
जेबकतरे अंबेडकर चौराहे पर उतर गए। इसी बीच इंद्रपाल ने अपनी जेब देखी तो सन्न रह गया। उसने तुरंत जेब काटे जाने की बात आटो चालक व अन्य सवारियों को बताई। इस पर लोगों ने एक जेबकतरे को पकड़ लिया। यह कंजड़ कालोनी का निवासी है। उसका साथी रुपए लेकर भाग गया। पुलिस उसे तलाश रही है।