{"_id":"39-208209","slug":"Jalaun-208209-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुराचार
Jalaun
Updated Sun, 30 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुरा (जालौन)। रामपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पहले घर में अकेली महिला के साथ गैंग रेप हुआ। महिला ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान के पुत्र ने अपने तीन साथियों के साथ उसके हाथ पैर बांधकर गैंग रेप किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर महिला को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया है।
गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बुधवार को वह घर में अकेली थी, तभी गांव के प्रधान का पुत्र अपने तीन अन्य साथियों के साथ घर में घुस आया। हाथ पैर बांधकर उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। बाद में मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए सभी लोग भाग गए। पुलिस ने आरोपी प्रधान पुत्र लक्ष्मी प्रसाद व उसके साथी राम अवतार, राम प्रवेश, चतुर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर महिला को चिकित्कीय परीक्षण के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष हेमंत गौड़ का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।