फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   अस्पताल में गंदगी देख बिफरे एसडीएम

अस्पताल में गंदगी देख बिफरे एसडीएम

Sun, 09 Nov 2014 05:30 AM IST
Jalaun
Jalaun Updated Sun, 09 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
जालौन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शनिवार को एसडीएम जीएल शुक्ला ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दवा वितरण कक्ष, अस्पताल की साफ-सफाई तथा जनरल वार्ड में जाकर मरीजों से उनका हालचाल पूछा। अस्पताल में गंदगी देख एसडीएम भड़क उठे और संबंधित लोगों को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि अस्पताल को साफ सुथरा रखें।
विज्ञापन

एसडीएम जीएल शुक्ला दोपहर लगभग 12 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने दवा भंडारण कक्ष तथा दवा वितरण कक्ष को देखा। इसके बाद अस्पताल में साफ-सफाई का जायजा लिया। वार्डों के बाहर दीवारों पर गुटखा, तंबाकू की पीकों के निशान देखकर उसे साफ करवाने को कहा। परिसर में फैली गंदगी पर नाराजगी जताई। इसके बाद वह जनरल वार्ड में पहुंचे और मरीजों से उनका हालचाल पूछा। दवा के बारे में डा. मुकेश राजपूत तथा फॉर्मासिस्ट डॉ. पीएन शर्मा से विस्तार से जानकारी ली। कहा कि जिन दवाओं का अभाव है, उनकी सूची बना ली जाए। एसडीएम ने डॉक्टरों से सांप काटे की वैक्सीन तथा कुत्ता द्वारा काटे जाने वाले एंटी रेबीज इंजेक्शन के बारे में पूछा। इस पर डॉ. पीएन शर्मा ने बताया कि सांप के काटे जाने वाले 5 इंजेक्शन तथा कुत्ता काटे जाने वाले 50 इंजेक्शन अस्पताल में हैं। इस मौके पर डॉ. मुकेश राजपूत, डॉ. आरपी राजपूत, डॉ. सहन विहारी गुप्ता, डॉ. कपिल देव गुप्ता, फार्मसिस्ट पीएन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed