{"_id":"39-205108","slug":"Jalaun-205108-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने प्रेमिका को दूसरे के साथ देख पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ने प्रेमिका को दूसरे के साथ देख पीटा
Jalaun
Updated Sun, 09 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगढ़/उरई (जालौन)। माधौगढ़ थाना क्षेत्र के रामपुरा बस स्टैंड पर सिपाही अपनी प्रेमिका को दूसरे युवक के साथ बैठा देख भड़क उठा। गुस्से में आकर उसने प्रेमिका की पिटाई कर दी, युवक ने विरोध किया तो उसे भी कई तमाचा जड़ा। इस बीच वहां भीड़ लग गई। बाद में भीड़ ने सिपाही की जमकर धुनाई की। इस बीच मौका पाकर सिपाही बाइक से भाग खड़ा हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष बलवीर सिंह मौके पर पहुंचे और युवक-युवती को थाने लाए। बाद में युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। उधर, पुलिस का कहना है कि युवक का चिकित्सीय परीक्षण करवाकर हमलावर सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान थाने के बाहर लोगों का मजमा लगा रहा।
माधौगढ़ थाने में तैनात रहे सिपाही सुभाष चंद्र ओझा का पास ही के एक गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चलता था। इस बीच सिपाही का गैर जनपद तबादला हो गया, लेकिन दोनों में प्रेम संबंध बरकरार रहा। बताते हैं कि मोबाइल पर दोनों में घंटों बातचीत होती रहती थी। शनिवार को दोपहर तकरीबन एक बजे सिपाही बाइक से अपनी प्रेमिका से मिलने माधौगढ़ आया। रामपुरा बस स्टैंड पर पहुंचा तो वहां उसकी प्रेमिका दूसरे युवक के साथ दिखी। इस पर सिपाही आग बबूला हो गया। गुस्से में आकर प्रेमिका की पिटाई कर दी। युवक ने विरोध किया तो उसे भी पीटा। यह देख वहां पर भीड़ जुट गई। मामला समझने के बाद भीड़ ने सिपाही की जमकर धुनाई की। इस बीच सिपाही मौका पाकर बाइक से वहां से भाग गया। सूचना पाकर थानाध्यक्ष बलवीर सिंह मौके पर पहुंचे और युवती व युवक को थाने लाए। पुलिस ने युवती को परिजनों को बुलाकर उन्हें सौंप दिया। युवक को चिकित्सकीय परीक्षण करवाकर आरोपी सिपाही के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।