फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   ट्रक चालक से 70 हजार रुपये लूटे

ट्रक चालक से 70 हजार रुपये लूटे

Mon, 15 Sep 2014 05:31 AM IST
Jalaun
Jalaun Updated Mon, 15 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
उरई(जालौन)। आटा थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित टोल प्लाजा के पास असलहों से लैस आधा दर्जन बदमाशों ने दो ट्रकों को रोककर चालक, खलासी से जमकर मारपीट की। साथ ही ट्रक में तोड़-फोड़कर 70 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ट्रक चालक आटा थाने पहुंचा और लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है। गौरतलब है कि कि पिछले आठ दिनों में पांच ट्रक चालकाें से लूट हो चुकी है।
विज्ञापन

डकोर थाना क्षेत्र के गांव मुहम्मदाबाद निवासी ट्रक मालिक अशोक राजपूत ने थाना आटा पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि उसके ट्रक का चालक बृजभान निवासी ददरी व खलासी कल्लू निवासी रमपुरा के साथ औरैया मौंरग बेंचकर वापस आ रहा था। रविवार तड़के तकरीबन तीन बजे जब उनका ट्रक आटा हाइवे स्थित टोलप्लाजा सें चंद कदम आगे बढ़ा, तभी हाइवे के शातिर हथियार बंद बदमाशों ने ट्रक रोक लिया और चालक व खलासी की मारपीट कर 70 हजार रुपये लूट लिए। जाते वक्त ट्रक के शीशे भी तोड़ दिए। ट्रक चालक ने बताया कि इससे पहले बदमाशों ने एक और ट्रक चालक से मारपीट कर नगदी लूटी थी। पीड़ित चालक बृजभान ने ट्रक मालिक अशोक राजपूत को दी। वह मौके पर पहुंचे और लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष बृजनेश यादव ने कार्रवाई की बात कही है। बताते चले कि यह स्थान लुटेरों के लिए मुफीद साबित हो रहा है। बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद चमारी के जंगल में भाग जाते हैं। लोगों का मानना है कि चमारी या उकासा के बदमाश हो सकते हैं। पुलिस का कहना है कि टोल प्लाजा पर काम करने वाले कर्मचारियों की भी लुटेरों से सांठगांठ हो सकती है। इस बिंदु पर भी जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


इनसेट-
कहां रहती है पुलिस
उरई। हाईवे पर पुलिस पेट्रोलिंग का दावा तो पुलिस करती है, लेकिन दो बजे के बाद पुलिस नदारत रहती है। लुटेरे भी पुलिस का हाल जान चुके हैं, लिहाजा वह अब तड़के वारदात को अंजाम देते हैं। यही हाल पिकेट के सिपाहयों का रहता है। पुलिस भी रात में गश्त हूटर बजाकर करती है। इससे अपराधी छुप जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed