{"_id":"39-185519","slug":"Jalaun-185519-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार लोगों को बेरहमी से पीटा, तीन धरे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवार लोगों को बेरहमी से पीटा, तीन धरे गए
Jalaun
Updated Sat, 14 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कोंच (जालौन)। शुक्रवार को दोपहर बाजार में दर्जन भर से ज्यादा लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। सेंट्रो कार में सवार लोगों को खींचकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। कार सवार लोगों ने वहां से भागकर किसी तरह जान बचाई। इस उपद्रव से बाजार में भगदड़ मच गई और लोग दहशत में आ गए। इसके बाद भी अराजकतत्व वहां डटे रहे और सामूहिक रूप से लोगों को गरियाते रहे। इस पर गुस्साए दुकानदारों ने उत्पात मचाने वालों को दौड़ा लिया। बाकी लोग तो भाग गए, लेकिन तीन लोगों को दुकानदारों ने धर दबोचा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों लोगों को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले गई।
हुआ यह कि बाजार में दोपहर के समय एक हाथ ठेला सेंट्रो कार से रगड़ गई। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। बात बढ़ने पर मारपीट की नौबत आ गई और हाथापाई शुरू हो गई। हाथ ठेला वाले फोन करने पर दर्जन भर से ज्यादा लोग हाकी व लाठी-डंडा लेकर वहां पहुंच गए। इसके बाद हाथ ठेला वाले फोन करने पर आए लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। सेंट्रों कार में सवार लोगों को खींच कर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई और दहशत का माहौल बन गया। इस बीच कार सवार लोगों ने भागकर किसी तरह जान बचाई। इस बीच बाजार के दुकानदारों का सब्र टूट गया और उन लोगों ने हमलावरों को दौड़ा लिया। तीन हमलावर हत्थे चढ़ गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दारोगा रजनीश कटियार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गए। उपद्रवियों के पकड़े जाने की खबर लगते ही सेंट्रो कार वाले भी कोतवाली पहुंच गये थे और घटना की तहरीर दी।