फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   आंखों में आंसू, छाती गर्व से फूली

आंखों में आंसू, छाती गर्व से फूली

Fri, 14 Mar 2014 05:31 AM IST
Jalaun
Jalaun Updated Fri, 14 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमले में शहीद सीआरपीएफ के जवान का पार्थिव शरीर गुरुवार को जैसे ही गांव लाया गया, लोगों में दुख की लहर दौड़ गई। लोगों की आंखों में आंसू थे, साथ ही आतंकियों से लोहा लेने वाले गांव के ‘लाल’ की बहादुरी पर गर्व भी था। परिजनों की चीख-पुकार के बीच शहीद के शव को तिरंगे में लपेटकर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने भी जवान को पुष्प अर्पित किए। अंतिम यात्रा के दौरान- कौशल किशोर अमर रहे, के नारों से पूरा गांव गूंज उठा। सीआरपीएफ की टुकड़ी ने भी गार्ड आफ आनर के साथ अपने साथी को अंतिम सलामी दी। बडे़ भाई ने मुखाग्नि दी। इस दौरान परिजनों ने डीएम से शहीद स्मारक व गांव के बाहर शहीद द्वार बनाने की मांग की तो डीएम ने चुनाव आचार संहिता का हवाला देकर चुनाव आयोग से अनुमति लेने की बात कही।
विज्ञापन

सोमवार को छत्तीसगढ़ के सुकमा में मजदूरों की सुरक्षा में लगे जवानों पर तकरीबन 200 नक्सलियों ने हमला बोला था। इसमें 14 जवान शहीद हुए थे। इनमें जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पनहरा का जवान कौशल किशोर भी है। गुरुवार को सीआरपीएफ के डीआईजी दिनेश अन्याल, डिप्टी कमांडर अभीचंद्र यादव जवान का शव लेकर जैसे ही शहीद के घर पहुंचे तो माहौल गमगीन हो गया। रिश्तेदार व ग्रामीण, जवान के अंतिम दर्शन को उमड़ पडे़। जवान का चेहरा खोला गया तो नक्सलियों की क्रूरता देख ग्रामीणों के दिल दहल गए। पत्नी, पैरों के निशान से पति का शव पहचान सकी। डीएम रामगणेश, एसपी राकेश शंकर, सीओ उरई ओमप्रकाश सिंह, कोतवाल नसीम खान, सीओ माधौगढ़ मनोज गुप्ता ने पुष्पचक्र अर्पित किया। सपा सांसद घनश्याम अनुरागी, पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, विधायक दयाशंकर वर्मा, जयशंकर द्विवेदी, बसपा सांसद बृजलाल खाबरी, कांग्रेस के कालपी विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह सरसेला भी शहीद के अंतिम दर्शन को पहुंचे। बडे़ भाई ब्रहमकिशोर ने मुखाग्नि दी। इस दौरान सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed