फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   ‘अटल सुशासन यात्रा’ का आगाज कोंच से

‘अटल सुशासन यात्रा’ का आगाज कोंच से

Fri, 18 Jan 2013 05:30 AM IST
Jalaun
Jalaun Updated Fri, 18 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कोंच (जालौन)। केंद्र सरकार पर गलत और जनविरोधी नीतियां बनाने के आरोप में भाजपा ने गुरुवार को अटल सुशासन यात्रा का आगाज कोंच से किया।
विज्ञापन

मानिक चौक स्थित झंडाघर से ‘अटल सुशासन यात्रा’ को भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश महाराज ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इसके पूर्व भाजपाइयों ने सभा कर केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। पूर्व सांसद भानुप्रताप वर्मा ने कहा कि एफडीआई को लागू करके केंद्र सरकार ने जहां देश के करोड़ों खुदरा व्यापारियों के मुंह का निवाला छीनने का षड्यंत्र रचा, वहीं महंगाई और भ्रष्टाचार से देशवासी बुरी तरह कराह रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश तिवारी ‘महाराज’ ने कहा कि केंद्र की कांग्रेस सरकार की नीतियों से देश की अवाम त्रस्त है, भ्रष्टाचार में उसके मंत्री से लेकर संतरी तक डूबे हैं। जब अटलजी प्रधानमंत्री थे तो देश ने सर्वांगीण विकास कर एक नया इतिहास रचा था। पूर्व भाजपा विधायक संतराम सिंह सेंगर, पूर्व जिलाध्यक्ष मूलचंद्र निरंजन, पूर्व पालिकाध्यक्ष राधेश्याम दांतरे आदि ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जन जन के बीच जाकर केंद्र की कांग्रेस सरकार के काले कारनामों के बारे में बताएगी और भाजपा की उपलब्धियां भी गिनायेगी। पार्टी के प्रांतीय पदाधिकारी गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि अब एकजुट होकर कार्य करने का समय आ गया है, कार्यकर्ता निश्चित रूप से भाजपा को सत्ता शीर्ष पर ले जाने का कार्य करेंगे। संचालन सुनीलकांत तिवारी ने और आभार भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने जताया।
इस दौरान लक्ष्मीकांत बजाज, अवध शर्मा, राकेश तिवारी, काशी प्रसाद कोरी, नवाब सिंह गुर्जर, सुनील शर्मा, मनोज राजपूत, राजेन्द्र वर्मा, ब्रजेन्द्र कुशवाहा, धर्मेन्द्र राठौर, विनोद अग्निहोत्री, कमलेश चौपड़ा, महेन्द्र सोनी लला, नरेश वर्मा, अनिल सिंह, दीपक मिश्रा, अनिल अग्रवाल, कन्हैयालाल सोनी, शिवप्रसाद निरंजन, अवध विहारी स्वर्णकार, आनंद सकेरे, हबीब कुरैशी, छोटे अग्रवाल, सुभाष पहारिया, सुनील सोनी, अनिल कपूर, अजय सोनी, मनोज अग्रवाल, वीरेश चतुर्वेदी, माताप्रसाद वर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनसेट
एफडीआई से व्यापारियों को नुकसान
उरई (जालौन)। जनता को एफडीआई की हकीकत से परिचित कराने के लिए जनजागरण के लिए रथ यात्रा को प्रधान कार्यालय से पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर, रविकांत द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रथ यात्रा को भाजपा द्वारा अटल सुशासन यात्रा के नाम से चलाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष जगदीश तिवारी ने कहा कि किसानों, व्यापारियों और आम लोगों को भाजपा एफडीआई से होने वाले नुकसान से परिचित कराना चाहती है। गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि एफडीआई के आने से लोगों को घाटा होगा। एफडीआई के आने से किसान और व्यापारी बर्बाद हो जाएंगे। किसानों, व्यापारियों के साथ धोखा किया जा रहा है। इस दौरान नागेंद्र गुप्ता, देवेंद्र राठौर, इंद्रराज गुर्जर, माताप्रसाद वर्मा, अनुराग श्रीवास्तव, हरीराम वर्मा, सोनपाल शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed