फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Inspection of firecracker shops in Jalaun following the Kaushambi accident.

Jalaun News: कौशांबी हादसे के बाद जालौन में आतिशबाजी की दुकानों की जांच

Fri, 04 Sep 2026 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Inspection of firecracker shops in Jalaun following the Kaushambi accident.
फोटो -10 आतिशबाजी की दुकानों का निरीक्षण करते एसडीएम व सीओ। स्रोत-विभाग
एसडीएम-सीओ ने 13 दुकानों और गोदामों का किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन


जालौन। कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट के बाद प्रशासन ने जालौन नगर में आतिशबाजी की दुकानों और गोदामों की जांच की। गुरुवार को एसडीएम राकेश कुमार सोनी, सीओ अजय कुमार सिंह और प्रभारी कोतवाल लालबाबू मिश्रा ने नगर की 13 आतिशबाजी दुकानों का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने दुकानों के लाइसेंस और उनकी वैधता के साथ निर्धारित भंडारण क्षमता की जानकारी ली। आग से बचाव के लिए उपलब्ध अग्निशमन सिलिंडर, बालू, पानी की टंकी समेत अन्य इंतजाम भी देखे गए।
विज्ञापन


अधिकारियों ने दुकानदारों को निर्धारित क्षमता से अधिक आतिशबाजी का भंडारण नहीं करने और सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए। फायर सिलिंडरों की समय-समय पर जांच कराने, दुकानों के आसपास ज्वलनशील वस्तुएं नहीं रखने तथा बालू और पानी की पर्याप्त व्यवस्था रखने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed