{"_id":"39-115029","slug":"Jalaun-115029-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली और जयपुर के लिए रवाना दो ट्रक लापता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली और जयपुर के लिए रवाना दो ट्रक लापता
Jalaun
Updated Mon, 14 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कोंच (जालौन)। कोंच मंडी से हरी मटर लाद कर दिल्ली और जयपुर के लिए रवाना हुए दो ट्रक रास्ते से लापता हो गए। व्यपारी ने कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर दे दी है। एक ट्रक कानपुर के एक ट्रांसपोर्ट कंपनी द्वारा भेजा गया था।
पहला ट्रक मे. चौधरी करतार सिंह नामक फर्म ने 11 जनवरी को कोंच मंडी से हरी मटर लादकर ट्रक नं. यूपी 16 टी 8413 मामा भांजा एंड कंपनी केशवपुर दिल्ली के लिये रवाना हुआ था। दो दिन बाद भी अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचा है। व्यापारी ने आशंका जताई है कि ट्रक चालक ने माल कहीं बेच दिया है अब माल और गाड़ी का पता नहीं चल रहा है। ट्रक कानपुर की पहलवान ट्रांसपोर्ट कंपनी से मंगाया गया था। व्यापारी ने ट्रांसपोर्ट कंपनी से भी बात की है लेकिन कुछ पता नहीं चल सका है। फर्म की ओर से मनीष कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी है, समाचार लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी।
उधर, कोंच के ही सलमान फूड कंपनी के हबीरर्हमान ने गोल्डन कानपुर के ट्रक पर तकरीबन डेढ़ लाख रुपए की हरी मटर दुर्गा सब्जी भंडार जयपुर के लिए रवाना की थी लेकिन वह रविवार तक गंतव्य तक नहीं पहुंचा। दोनों ही मामलों की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।