फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   फर्जी मतदान हर हाल में रोका जाए : एसडीएम

फर्जी मतदान हर हाल में रोका जाए : एसडीएम

Thu, 14 Mar 2019 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
फर्जी मतदान हर हाल में रोका जाए : एसडीएम
जालौन। लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन कराना सुनिश्चित करें। इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। ऐसे मतदाता जो बाहर हैं और मतदान के लिए नहीं आ पाएं, ऐसे वोटरों के मत का प्रयोग कोई फर्जी व्यक्ति न कर सके। इसका विशेष ध्यान रखें। यह निर्देश एसडीएम भैरपाल सिंह ने तहसील स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए विभागों के अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन


एसडीएम भैरपाल सिंह की अध्यक्षता में तहसील सभागार में पुलिस प्रशासन, तहसील, ब्लॉक एवं नगर पालिका के अधिकारियों के साथ निर्वाचन संबंधी बैठक हुई। जिसमें एसडीएम ने कहा कि क्रिटिकल, अतिसंवेदनशील व संवेदनशील बूथों पर विशेष नजर रखी जाए। यदि कहीं कोई अराजकता फैलाने का कोशिश करता है तो तत्काल उसके खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र में बीडीओ व एडीओ पंचायत व नगर क्षेत्र में अधिशासी अधिकारी कहीं भी सार्वजनिक स्थान पर होर्डिंग से प्रचार होता दिखे तो तत्काल होर्डिंग हटवाएं यदि कहीं वॉल पेंटिंग दिखे तो तत्काल उसकी पुताई कराएं। इसके अलावा पुलिस प्रशासन क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री न होने दें। अवैध वाहनों की जांच कराएं, साथ ही निर्धारित मात्रा से अधिक कैश ले जाने की सूचना मिले तो तत्काल कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि गाड़ियों पर झंडे, पोस्टर, बैनर आदि लगे मिलें तो उन्हें हटवाएं। उन्होंने सर्किल के सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि यदि कोई शिकायत लेकर आता है कि उन्हें वोट के लिए कोई प्रलोभन दिया जा रहा है अथवा धमकाया जा रहा है तो तत्काल संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करें।


गांवों में जाकर वहां के लोगों से गांव के अराजक तत्वों के खिलाफ जानकारी लें और उन्हें पाबंद करें। इस दौरान सीओ सुबोध गौतम, तहसीलदार बीके वर्मा, बीडीओ महिमा विद्यार्थी, एडीओ पंचायत रमाशंकर प्रजापति, ईओ डीडी सिंह, कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह, सिरसा एसओ जितेंद्र यादव, कुठौंद एसओ दीपक मिश्रा, एलआई चंदन सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed