{"_id":"5c32494bbdec22532f13e8c6","slug":"91546799435-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशालाओं के लिए जनसहयोग जुटा रहे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशालाओं के लिए जनसहयोग जुटा रहे अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी (जालौन)। मुख्यमंत्री के 10 जनवरी तक गोशालाओं में मवेशियों की उचित व्यवस्था के निर्देश के बाद जिले के अफसर अलर्ट हो गए हैं। अब अधिकारी सारे काम छोड़कर गोशालाओं की व्यवस्था पर जोर लगाए हैं। इसी के चलते अधिकारियों के प्रयास से कालपी की आलमपुर में दो दशकों से बंद पड़ी गोशाला को जन सहयोग से चालू कराए जाने की कार्ययोजना बनाई जा रही है। इसके चलते सोमवार को अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह तहसील परिसर में नगर के धनाढ्य लोगों के साथ बैठक कर उनसे गोशाला के संचालन के लिए जन सहयोग मागेंगे। बैठक को लेकर एसडीएम ने सभी तैयारी पूर्ण कर ली गईं हैं।
बता दें कि एक तरह जहां जिले में अन्ना अमस्या को लेकर हाहाकार मचा है और चारों ओर गोशालाओं के निर्माण की मांग उठ रही है। वहीं ऐसे में जिले में कई ऐसी गोशालाएं हैं जो धन के अभाव में सालों से बंद पड़ी हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब प्रशासनिक अधिकारी उन गोशालाओं को जन सहयोग से सुचारु करने में तेजी दिखा रहे हैं। बता दें कि कालपी के मोहल्ला आलमपुर में दो दशक पहले 800 गोवंश की क्षमता वाली गोशाला का निर्माण कराया गया था, जो आज बजट के अभाव में बंद पड़ी है।
इसी तरह महेबा के इमिलिया गांव में तीन दशक पहले बनी 1500 की क्षमता वाली गोशाला भी बजट के अभाव में बद पड़ी है। अब इन गोशालों को फिर से चलाने के लिए प्रशासनिक अफसर खूब रुचि ले रहे हैं। स्थिति ये है कि इन गोशालाओं को चालू करने के लिए सोमवार को दोपहर एक बजे अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह तहसील परिसर में नगर के धनाढ्य लोगों के साथ बैठक कर गोशाला के संचालन के लिए सहयोग मांगेंगे। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे ने बताया कि 10 जनवरी से नगरीय क्षेत्र के मवेशियों के लिए आलमपुर गोशाला को चालू कराने की तैयारी कर ली है। मवेशियों के लिए चारा पानी आदि का इंतजाम जन सहयोग से किया जाएगा।
विज्ञापन
एसडीएम सुनील शुक्ला ने बताया कि हर ग्राम सभा में गोशाला जन सहयोग से खोलने के लिए बैठकें की जा रही हैं। इसमें लोगों का अपेक्षित सहयोग भी मिल रहा है। जल्द ही अन्ना जानवरों की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि आलमपुर गोशाला के जीर्णोद्धार के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा रहा है, जल्द ही शासन से धनराशि स्वीकृत कराकर गोशाला का कायाकल्प किया जाएगा व क्षेत्र के लोगों को अन्ना जानवरों की समस्या से निजात दिलाई जाएगी।
कुठौंद में गोशाला के लिए ग्राम पंचायत की भूमि पूजन के साथ गोशाला का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया। इस दौरान बीडीओ लोकनाथ राजपूत, थानाध्यक्ष दीपक मिश्र, रामवीर सिंह, शिवशरण भदौरिया, विवेक सिंह, आनंद दुबे, कुलदीप मिश्रा आदि मौजूद रहे।