{"_id":"5c2a621cbdec2256ec3d04d2","slug":"81546281500-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के लिए हो विशेष सर्किल रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के लिए हो विशेष सर्किल रेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में किसानों की जमीन अधिग्रहण के मामले में विशेष सर्किल रेट तय करने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने कई गांवों के किसानों के साथ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। भाकियू नेताओं ने सर्किल रेट से छह गुना मुआवजा देने की मांग की।
भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह लंबरदार, राजबहादुर सिंह खरुसा, रामेश्वर काबिलपुरा, लक्ष्मी देवी, रामशंकर, सरनाम सिंह आदि ने कलक्ट्रेट में नारेबाजी कर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि ग्राम खरुसा में भूमि अधिग्रहण सर्किल रेट के हिसाब से साढ़े दस लाख रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से दिया जा रहा है। जो सर्किल रेट के हिसाब से चार गुना 42 लाख रुपये होगा।
किसानों ने कहा कि उक्त मौजों में खेती सिंचित व अच्छी किस्म की है। लिहाजा सर्किल रेट 25 लाख रुपये हेक्टेयर के हिसाब से चार गुना एक करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से दिया जाए। भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम लंबरदार ने कहा कि कई सालों से सर्किल रेट में बढ़ोतरी नहीं हुई है।
विज्ञापन
लिहाजा सर्किल रेट का छह गुना मुआवजा दिया जाए। बुुंदेलखंड पिछड़ा जनपद है और कई सालों से दैवी आपदा से जूझ रहा है। इसलिए बुंदेलखंड के किसानों के लिए मुआवजा के लिए विशेष सर्किल रेट बनाकर मुआवजा दिया जाए।