फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   8046 toilets will be built this year

Jalaun News: इस वर्ष बनेंगे 8046 शौचालय

Sun, 14 May 2023 01:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 14 May 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
8046 toilets will be built this year
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन




उरई। स्वच्छ भारत मिशन के ओडीएफ प्लस टू के तहत व्यक्तिगत शौचालयों के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। जल्द रूपरेखा बनाकर अभियान के साथ चलाकर लोगों को लाभ दिया जाएगा। कुल 8046 शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण मे कुल नौ करोड़ 65 लाख 52 हजार रुपये की धनराशि खर्च होगी। पंचायती राज विभाग की ओर से पहली किस्त देने की कवायद शुरू होने वाली है।

जिले के कई गांवों को ओडीएफ घोषित करने के बाद अब शासन की ओर से ओडीएफ प्लस टू संचालित की जा रही है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को खुले शौच से मुक्त करने को लेकर लगातर कवायद की जा रही है। गावों को ओडीएफ करने के लिए कई तरह की योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं। उसके बाद भी उन योजना का लाभ सीधे ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन




अब फिर से ओडीएफ प्लस गांव यानी कि ऐसा गांव कि खुले में शौच पर पूर्ण रोक रहेंगी ओर ग्राम पंचायत में भी एक सामुदायिक शौचालय जरूर हो। इसके अलावा गांव में सभी घरों के साथ-साथ प्राथमिक विद्यालय,पंचायत घर, आंगनबाड़ी केंद्र में शौचालय की सुविधा होना जरूरी है। ओडीएफ प्लस टू के तहत जिले के कई गांव की ग्राम पंचायतें चयनित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर घर शौचालय को लेकर काफी जोर है। इसको देखते हुए जिले में वर्ष 2023-24 में कुल 8046 शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पात्र लाभार्थियों के खाते में दो किस्तों कुल 12 हजार की धनराशि भेजी जाएगी। पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होनी है। रूपरेखा बनाई जा रही है। किस ब्लाक में कितने शौचालय निर्माण होंगे। इसको लेकर भी अधिकारी जो मैप तैयार करेंगे उसी के अनुसार होगा।




वर्जन

2023-24 के लिए व्यक्तिगत शौचालयों के लिए लक्ष्य निर्धारित कर लिया गया है। शौचालय निर्माण के लिए जो इस वर्ष का लक्ष्य आया है। उसके सापेक्ष चयनित लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजी जायेंगी- अवेधश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed